सल्लू से शुरु हो किंग खान पर खत्म होगा मेरा शो

सल्लू से शुरु हो किंग खान पर खत्म होगा मेरा शो

नई दिल्ली। मशहूर कैरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान का कहना है कि छोटे पर्दे पर जल्द ही प्रसारित होने वाला उनका शो तेरे मेरे बीच में अभिनेता सलमान खान के साथ आरंभ होकर शाहरुख खान पर खत्म होगा।

फराह ने कहा, यह मेरा और चैनल का साझा निर्णय था। सलमान आमतौर पर किसी शो में नहीं आते। ऐसे में दर्शकों के लिए यह बेहद रोचक होगा कि शो सलमान से आरंभ होकर शाहरुख पर खत्म होगा।

उन्होंने कहा, मैं चाहती थी कि इस शो में लालू प्रसाद यादव और हिमेश रेशमिया एक साथ आएं। परंतु बात नहीं बन सकी। अगर अगली बार यह शो आएगा तो मुझे उम्मीद है कि इसमें ये दोनों जरूर आएंगे।

गौरतलब है कि आगामी रविवार से यह शो मनोरंजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित किया जाएगा।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:3
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2010 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित