व‌र्ल्ड साउंडट्रैक अवार्ड जीतने को तैयार है स्लमडॉग

व‌र्ल्ड साउंडट्रैक अवार्ड जीतने को तैयार है स्लमडॉग

लॉस एंजेल्स। ऐसा लगता है कि स्लमडॉग मिलिनेयर का विजय अभियान अभी थमा नही है। आठ ऑस्कर और चार गोल्डन ग्लोब्स जीतने के बाद मुंबई के एक स्लम पर आधारित इस फिल्म की निगाह अब नौवें व‌र्ल्ड साउंडट्रैक अवार्ड पर है।

व‌र्ल्ड साउंडट्रैक अवार्ड के लिए स्लमडॉग के संगीतकार ए. आर. रहमान बढत बनाए हुए हैं। रहमान ने इस फिल्म के लिए दो ऑस्कर जीते थे। झुग्गी के एक बच्चे की गरीब से अमीर बनने की दास्तान उकेरने वाली स्लमडॉग मिलिनेयर को तीन श्रेणियो में नामांकित किया गया है। ए श्रेणियां हैं, बेस्ट ऑरिजिनल स्कोर, बेस्ट ऑरिजिनल सॉंग रिटेन डाइरेक्टली फॉर ए फिल्म और फिल्म कॉम्पोजर ऑफ द ईयर।

बेल्जियम में आयोजित होने वाले इस अवार्ड की दोनो श्रेणियों में तो फिल्म ने अच्छी बढत बनाई है, लेकिन फिल्म कॉम्पोजर ऑफ द ईयर श्रेणी में रहमान पिछड़ गए हैं। व‌र्ल्ड साउंडट्रैक अवार्ड 2009 के विजेताओं की घोषणा 17 अक्टूबर को घेंट अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में की जाएगी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित