
मुंबई। हाल ही में प्रदर्शित फिल्म कमीने में नकारात्मक भूमिका निभाने वाले अभिनेता अमोल गुप्ते का कहना है कि जब शुरू में उन्हें निर्देशक विशाल भारद्वाज की ओर से फिल्म का प्रस्ताव मिला तो उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया था।
पटकथा लेखक और निर्देशक गुप्ते ने कहा, जब मुझे हनी नाम केएक व्यक्ति ने फोन पर कहा कि विशाल मुझे कमीने में एक महत्वपूर्ण किरदार सौंपना चाहते हैं तो मैंने समझा कि कोई मुझसे मजाक कर रहा है।
गुप्ते ने कहा कि बाद में विशाल के कार्यालय में उन्हें हनी से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि हनी उनके अभिनय कला से वाकिफ थे। बाद में उनकी मुलाकात विशाल से हुई।
गुप्ते ने कहा कि विशाल से उनकी मुलाकात कमल हसन की फिल्म चाची 420 के निर्माण के दौरान हुई थी। गुप्ते अब तक 108 फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं, जिसमें केतन मेहता की होली और दयाल निहलानी की गुरुदक्षिणा शामिल है।