भाग जॉनी में करन निभाएंगे मुख्य भूमिका

भाग जॉनी में करन निभाएंगे मुख्य भूमिका

मुंबई। विक्रम भट्ट के होम प्रोडक्शन एएसए की अगली फिल्म भाग जॉनी में लोकप्रिय टीवी कलाकार करन सिंह ग्रोवर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, भाग जॉनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। यह एक लड़के और तीन लड़कियों की कहानी है। करन सिंह ग्रोवर इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसका निर्देशन दीपक तिजोरी कर रहे हैं। दीपक अपनी फिल्म फॉक्स के प्रदर्शन के बाद भाग जॉनी की शूटिंग शुरू करेंगे।

गौरतलब है कि करन सिंह ग्रोवर पहली बार बड़े पर्दे पर डिनो मोरिया और शीतल मेनन अभिनीत फिल्म भ्रम में दिखे थे। उसमें उन्होंने डिनो मोरियो के मित्र की छोटी सी भूमिका निभाई थी। आजकल करन सिंह ग्रोवर को स्टार वन के शो दिल मिल गए में देखा जा सकता है।

-रघुवेन्द्र सिंह

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2010 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित