कुछ कॉमेडी फिल्में ही देखने लायक: सुनील शेट्टी

कुछ कॉमेडी फिल्में ही देखने लायक: सुनील शेट्टी

नई दिल्ली। अभिनेता सुनील शेट्टी का कहना है कि आजकल बन रही कॉमेडी फिल्मों में से कुछ ही देखने के लायक हैं।

सुनील ने कहा कि यहां कुछ ही फिल्में अच्छी हैं। आजकल ज्यादा कॉमेडी फिल्में बन रही हैं परंतु इनमें से कुछ ही देखने लायक हैं। उन्होंने कहा, मैं पूरे भरोसे से कह सकता हूं मेरी ताजा फिल्म डैडी कूल एक अच्छी कॉमेडी है और इसे लोग पसंद करेंगे।

गौरतलब है कि डैडी कूल में सुनील के अलावा आफताब शिवदासानी, जावेद जाफरी, आरती छाबरिया और प्रेम चोपड़ा अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होगी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित