पुरुषों से ज्यादा स्मार्ट है महिला कलाकार: सोहा

पुरुषों से ज्यादा स्मार्ट है महिला कलाकार: सोहा

न्यूयार्क। कॉरपोरेट दुनिया का ठीक-ठाक अनुभव रखने वाली अभिनेत्री सोहा अली खान का कहना है कि बॉलीवुड की महिला कलाकार पुरुष कलाकारों की तुलना में ज्यादा स्मार्ट और तेज होती हैं।

सोहा ने कहा कि मैं सोचती हूं कि अभिनेत्रियां, अभिनेताओं की तुलना में कहीं ज्यादा तेज और स्मार्ट होती हैं। मैं सोचती हूं कि अभिनेत्रियों को कम स्मार्ट बताना गलत है। मेरा मानना है कि वे भावनाओं को बेहतर ढंग से समझती हैं। नवाब पटौदी की बेटी और अभिनेता सैफ अली खान की बहन सोहा, बॉलीवुड में आने से पहले ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से स्नातक और लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स से अर्थशास्त्र और राजनीतिक शास्त्र से स्नाकोत्तर की डिग्री हासिल की है। इसके बाद सोहा ने न्यूयार्क के फोर्ड फाउंडेशन के लिए काम किया और इसके बाद वह वैश्विक वित्तीय सेवा में शामिल हो गई। इसके बाद वर्ष 2004 में इन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और उनकी पहली फिल्म थी दिल मांगे मोर।

फिल्म रंग दे बसंती, खोया खोया चांद और हाल में मुंबई मेरी जान में अभिनय करने वाली सोहा ने अपने करियर को बचाने के साथ सार्वजनिक और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन कायम किया है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित