अर्जुन रामपाल ने खोला रेस्तरां

अर्जुन रामपाल ने खोला रेस्तरां

दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने दिल्ली में लैप नाम से एक रेस्तरां शुरू किया है। कल रात रेस्तरां की शुरूआत के मौके पर होटल सम्राट में बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां का जमावड़ा लगा था।

इस मौके पर शाहरुख खान के साथ उनकी पत्नी ग।ैरी, रितिक रौशन के साथ उनकी पत्नी सुजेन खान भी शामिल हुईं। रेस्तरां की शुरुआत के मौके पर रामपाल ने कहा कि उनके रेस्तरां में प्राइवेसी का पूरा खयाल रखा गया है।

रामपाल ने कहा कि यह एक ऐसी जगह होगी जहां लोग आनंद उठा सकेंगे। देश यह कह सकेगा कि हमारे पास भी एक ऐसी जगह है कि जहां हम पार्टी कर सकते हैं।

इस मौके पर शाहरुख ने कहा कि इसे अर्जुन और उनकी पत्नी मेहर के साथ गौरी ने डिजाइन किया है। किंग खान ने कहा कि मैं भी दिल्ली का हूं और चाहता हूं कि सभी लोग यहां आएं। अपनी पत्नी सुजेन के साथ आए रितिक ने कहा कि मैं अर्जुन और मेहर को उनकी कोशिश के लिए ढेरों शुभकामनाएं देता हूं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित