
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा है कि हाल ही में प्रदर्शित फिल्म डैडी कूल की शूटिंगके दौरान वह भावुक हो गए थे। फिल्म के एक दृश्य में शेट्टी अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि इस दृश्य को करते वक्त वह बेहद भावुक हो गए थे।
शेट्टी ने कहा कि शूटिंग के वक्त वह अपने पिता की यादों में खो गए थे। उन्होंने कहा, कुछ पलों के लिए मैं सबकुछ भूल गया था। मुझे याद नहीं रहा कि मैं शूटिंग कर रहा हूं। मुझे महसूस हुआ कि मैं अपने पिता से बात कर रहा हूं।
डैडी कूल हॉलीवुड की हास्य प्रधान फिल्म डेथ एट ए फ्यूनरल का रीमेक है। फिल्म में शेट्टी बड़े बेटे का किरदार निभा रहे हैं। उनके पिता का किरदार अभिनेता शरद सक्सेना ने निभाया है। शेट्टी की अगली फिल्म रेड अलर्ट होगी, जिसमें वह गंभीर भूमिका में नजर आएंगे।