क्या आमिर खान बनेंगे हनुमान

क्या आमिर खान बनेंगे हनुमान

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट का क्रेडिट हासिल कर चुके आमिर खान जल्द ही एक हॉलीवुड फिल्म में हिंदुओं के भगवान हनुमान के रूप में दिखाई दे सकते हैं। रामायण पर बेस्ड इस फिल्म के ज्यादातर आर्टिस्ट हॉलीवुड से होंगे जबकि सीता का रोल शिल्पा शेट्टी को मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म में आमिर को भगवान हनुमान नहीं बल्कि सुपर हीरो हनुमान के रूप में पेश किया जाएगा। हालांकि अभी तक आमिर ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट को ग्रीन सिग्नल नहीं दिखाया है। ऐसा होता है तो यह पहला मौका होगा जब आमिर किसी हॉलीवुड फिल्म में दिखेंगे। वैसे किसी माइथोलॉजिकल कैरेक्टर में भी वह पहली बार ही दिखेंगे।

फिल्म के प्रोड्यूसर उरू पटेल पहले इस फिल्म के हीरो के रूप में एक जैपनीज एक्टर को लेने वाले थे, लेकिन उन्हें एक ऐसा हीरो चाहिए था जो मार्शल आर्ट एक्सपर्ट के रूप में फिट बैठ सके। इसी के चलते उन्हें आमिर सूट कर गए। इस फिल्म में राम के रोल में कीन रीव्स और रावण के रोल में गैरी ओल्डमैन नजर आएंगे। शिल्पा को सीता का रोल उनकी इंटरनेशनल इमेज और फेस के कारण दिया जा रहा है।

उरू पटेल का यह सारा प्रोजेक्ट अब आमिर की हां पर टिका है। सूत्रों के मुताबिक अभी तक आमिर ने फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी है। ऐसे में हो सकता है कि वह प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को कुछ चेंजेस के लिए भी कहें। इससे पहले हनुमान को मैसेज इन ए बॉटल फेम लुइस मानडोकी डायरेक्ट कर रहे थे। उन्होंने इस फिल्म के पहले कुछ ड्रॉफ्ट्स भी लिखे थे, लेकिन अब प्रोड्यूसर ने इरेजर और द मास्क जैसी फिल्मों को डायरेक्ट करने वाले चक रसेल को इस काम के लिए सेलेक्ट कर लिया है। इसके पीछे रीजन रसेल की फैंटसी गढ़ने की स्पेशियाल्टी को माना जा रहा है।

सोर्सेज के मुताबिक करीब तीन महीने पहले लॉस एंजिलिस में फिल्म के प्रोड्यूसर उरू पटेल के घर पर डायरेक्टर चक रसेल और आमिर के रिप्रजेंटेटिव प्रदीप गुहा की मौजूदगी में एक मीटिंग भी हुई। इसमें उन्हें आमिर को इस रोल के लिए मनाने का जिम्मा सौंपा गया। इस वक्त यह प्रोजेक्ट और उससे जुड़े तमाम डॉक्युमेंट्स आमिर के पास हैं और उनकी सहमति का इंतजार है। आमिर के रिप्रजेंटेटिव प्रदीप गुहा के मुताबिक इस फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने आमिर से एप्रोच की है, लेकिन आखिरी डिसीजन आमिर स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद ही लेंगे।

एक अन्य सूत्र के मुताबिक फिल्म मेकर्स इस फिल्म की शूटिंग के लिए साइट पर अभी डिस्कस नहीं कर रहे हैं। इस पर डिस्कशन तभी होगा जब आमिर हां करते हैं। ऐसा हुआ तो उम्मीद है कि शूटिंग का फ‌र्स्ट पार्ट राजस्थान में शुरू हो सकता है। बाकी फिल्म हॉलीवुड स्टूडियोज में पूरी की जाएगी।

वैसे बॉलीवुड के स्टार्स के लिए सुपर हीरो का किरदार नई बात नहीं है। इससे पहले रितिक रोशन ने अपने फादर राकेश रोशन की फिल्म कोई मिल गया और क्रिष में सुपर हीरो का रोल निभाया था जबकि फोर्थकमिंग फिल्म रा 1 में शाहरुख खान ऐसे ही रोल में नजर आने वाले हैं। अगर आमिर इस रोल को यस करते हैं तो वह इंडस्ट्री के तीसरे सुपर हीरो बन जाएंगे। इसके अलावा वह हॉलीवुड की फिल्म में सुपर हीरो का किरदार निभाने वाले पहले बॉलीवुड स्टार भी बनेंगे।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:3.250002
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित