फिर हॉलीवुड फिल्म में दिखेंगे रुबीना-अजहर

फिर हॉलीवुड फिल्म में दिखेंगे रुबीना-अजहर

लंदन। ऑस्कर विजेता अंग्रेजी फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के बाल कलाकार रुबीना अली तथा अजहर इस्माइल एक बार फिर हॉलीवुड की राह पर हैं और इस बार उनके साथ सर एंथनी होपकिंस जैसी मशहूर फिल्मी हस्ती साथी कलाकार के तौर पर काम करेगी।

सन ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक स्लमडॉग में किरदार निभाने के साथ गरीबी के अंधेरे से निकलकर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त करने वाले बाल कलाकारों रूबीना और अजहर को नई फिल्म लॉर्ड ओवेन्स लेडी के लिए साइन किया गया है।

नौ वर्षीय रुबीना और 10 साल के अजहर के किरदार वाली इस फिल्म का मुख्य पात्र एक भारतीय लड़की के प्रेमपाश में गिरफ्तार हो जाता है। इस फिल्म की शूटिंग वेल्स और भारत में होगी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित