नई दिल्ली। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार रामगोपाल वर्मा का कहना है कि वह अप्रवासी कहानियों पर आधारित फिल्में बनाने की अपेक्षा रोमांचक व डरावनी फिल्में बनाना पसंद करते हैं। हाल ही में उनकी डरावनी रोमांचक फिल्म अज्ञात प्रदर्शित हुई थी।
वर्मा ने कहा, कुछ फिल्मकार पारिवारिक फिल्में बनाने में मजा लेते हैं और मुझे लगता है कि रोमांचक फिल्में बनाना ज्यादा उत्तेजनापूर्ण है। यदि मुझे ऐसा लगता है तो इसमें गलत क्या है?. यह कभी भी अप्रवासी फिल्मों पर कहानियां बनाने से बेहतर है। वर्मा पूर्व में भी कई रोमांचक फिल्में बना चुके हैं। जिनमें कौन, जंगल, भूत और डरना मना है जैसी फिल्में शामिल हैं।