
नई दिल्ली। अपने जमाने की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री शर्मिला टैगोर का कहना है कि उनके पुत्र और अभिनेता सैफ अली खान के अभिनय में समय के साथ बेहद निखार आया है और उनके साथ काम करना सभी के लिए सहज नहीं है।
शर्मिला ने साक्षात्कार में बताया, अभिनेता के रूप में सैफ में दिनों दिन निखार आता जा रहा है। हाल ही में उनकी आई फिल्म लव आज कल में उनका अभिनय कमाल का था। सैफ अब बहुत ही संवेदनशील अभिनेता बन चुके हैं। मुझे उन पर गर्व है। 62 वर्षीया शर्मिला ने बताया, सैफ की फिल्मों में लव आज कल, ओमकारा, परिणिता, एक हसीना थी, हम-तुम, कल हो न हो और दिल चाहता है मुझे बहुत पसंद हैं।