बिग पिक्चर्स ने बेचे गजनी के अधिकार

बिग पिक्चर्स ने बेचे गजनी के अधिकार

मुंबई। रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (आर-एडीएजी) की सहायक कंपनी बिग पिक्चर्स अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उतरने की कोशिश कर रही है। उसने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अभिनीत सुपरहिट फिल्म गजनी के अधिकार दक्षिण कोरिया में बेच दिए हैं।

बिग पिक्चर्स ने अपनी चार अन्य फिल्मों 13बी, लक बाय चांस, कर्ज और रॉक ऑन!! के प्रसारण और डिजिटल अधिकार भी चीन में बेच दिए हैं।

बिग पिक्चर्स के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म व्यापार के सीओओ जवाहर शर्मा ने एक वक्तव्य में कहा, बिग पिक्चर्स की शुरुआत के एक साल बाद ही हमारी अंतर्राष्ट्रीय सेल्स टीम ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार का भारतीय सिनेमा के प्रसार के लिए उपयोग करना शुरू कर दिया है। गजनी के दक्षिण कोरिया पहुंचने और चार फिल्मों के चीन पहुंचने के साथ हिंदी फिल्मों को वहां आधार मिल रहा है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:3
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित