टोरंटो फिल्मोत्सव में कोंकणी फिल्म की धूम

टोरंटो फिल्मोत्सव में कोंकणी फिल्म की धूम

टोरंटो। कनाडा के टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में कोंकणी फिल्म द मैन बियोंड द ब्रिज को काफी सराहना मिली है। किसी भी वैश्रि्वक फिल्म समारोह में हिस्सा लेने वाली यह पहली कोंकणी फिल्म है।

इस 96 मिनट की फिल्म का निर्माण गोवा के फिल्म निर्माता लक्ष्मीकांत शेटगांवकर ने राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) की सहायता से किया है। आस्था, पर्यावरण और सामाजिक बंधनों जैसे मसले उठाने की वजह से इसे दर्शकों ने काफी सराहा। शेटगांवकर ने बताया, सामाजिक प्रासांगिकता वाली मेरी सभी लघु फिल्मों की तरह यह फिल्म भी एक संदेश देती है। उन्होंने कहा कि टोरंटो में इस फिल्म को मिली सराहना से वह काफी खुश हूं और अन्य देशों में भी इसमें रुचि दिखाई है। शेटगांवकर राष्ट्रीय नाटय विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्य कर चुके हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित