बाल छोटे कराने से राजीव ने किया इंकार

बाल छोटे कराने से राजीव ने किया इंकार

मुंबई। अपने लंबे घुंघराले बालों की वजह से स्ाजय लीला भंसाली प्रोडक्शन की फिल्म चेनाब गांधी में महत्वपूर्ण किरदार निभाने का मौका पाने वाले अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने उस फिल्म से पहले निर्माण शुरू करने जा रही निर्देशक सौरभ की फिल्म के लिए अपने बाल छोटे कराने से मना कर दिया है।

राजीव ने बताया, भंसाली ने मेरा चयन मेरे लंबे घुंघराले बालों की वजह से ही किया था। राजीव सच का सामना में होस्ट की भूमिका में हैं। खंडेलवाल ने कहा कि सौरभ की फिल्म में मेरे बाल छोटे करने की आवश्यकता थी लेकिन मैं अपने बाल छोटे करने को लेकर दुविधा में था। बाल छोटे कराने और उन्हें फिर बड़ा करने के लिए मेरे पास समय नहीं था। आखिरकार मैने सौरभ से कहा है कि वह बड़े बालों के साथ ही शूटिंग करेंगे।

उन्होंने कहा, भंसाली के साथ काम करने की खातिर मैं खुशी-खुशी सारे बाल कटवा दूंगा। वह हमारे देश के सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। यद्यपि वे चेनाब गांधी को निर्देशित नहीं कर रहे हैं वे इस फिल्म की परियोजना के साथ जुड़े हुए हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:4.666666
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित