बच्चों से डरी राखी

बच्चों से डरी राखी

कैंडोलिम। बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत ने कहा है कि उन्हें अब बच्चों से डर लगने लगा है। इन दिनों राखी एक टेलीविजन कार्यक्रम के लिए छोटे बच्चे की देखभाल कर रही हैं। राखी ने कहा, मुझे अब मां बनने से डर लगता है। मैं नहीं जानती कि असली जिंदगी में मां बनने पर क्या-क्या हो सकता है।

राखी इन दिनों मनोरंजन चैनल एनडीटीवी इमेजिन के कार्यक्रम पति पत्नी और वो में अपने मंगेतर इलेश के साथ हिस्सा ले रही हैं। कार्यक्रम में दोनों एक नवजात शिशु की देखभाल कर रहे हैं।

राखी ने कहा, सच कहूं तो यह एक बुरा अनुभव है। यह वैसे ही है जैसे आसमान से गिरा, खजूर में अटका। यहां हमारा कुछ भी मनोरंजन नहीं हो रहा है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(5) वोट का औसत

average:3.4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित