
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा का कहना है कि उनकी हास्य प्रधान फिल्में तनाव को दूर भगाती है। निर्देशक डेविड धवन की फिल्म डू नोट डिस्टर्ब में एक बार फिर गोविंदा दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे। डेविड के साथ गोविंदा की यह 19वीं फिल्म है।
फिल्म के बारे में गोविंदा ने कहा, डू नोट डिस्टर्ब आपको सोचने के लिए समय नहीं देगी। यह फिल्म केवल आपको हंसाएगी। दरअसल डेविड की फिल्मों का यही फार्मूला होता है। गोविंदा ने डेविड की कई सफल फिल्मों में अभिनय किया है, जिसमें राजा बाबू, हीरो नंबर वन, जोड़ी नंबर वन और पार्टनर शामिल है।