भारत में एलबम लांच नहीं करेंगी आशा ताई

भारत में एलबम लांच नहीं करेंगी आशा ताई

नई दिल्ली। देश में टेलीविजन और रेडियो द्वारा अच्छे प्राइवेट एलबम के गाने प्रसारित नहीं किए जाने से खासी दुखी आशा भोंसले ने कहा कि वह अपना अगला एलबम विदेश में रिलीज करेंगी। एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए राजधानी आईं आशा ताई ने एलबम के बारे में पूछे जाने पर कहा कि हिन्दुस्तान में टेलीविजन और रेडियो निजी एलबम के बेहतर संगीत को प्रसारित ही नहीं करता है। इसलिए वह अपना अगला एलबम विदेश में रिलीज करेंगी।

गौरतलब है कि करीब दस हजार फिल्मी गीत गा चुकीं खनकदार आवाज की मलिका आशा भोंसले का पहला निजी एलबम दिल पड़ोसी है 1987 में राहुल देव बर्मन और गुलजार के साथ आया था। 1990 में राहुल एंड आई, 1997 में लेजली लेविस के साथ जानम समझा करो और 2002 में मजरूह के आखिरी आठ गीतों का आप की आशा एलबम रिलीज हुआ था। इसके अलावा उनकी गजल के एलबम मेराज ए गजल, अबशार ए गजल और कशिश के जरिए भी उनके प्रशंसकों को उनकी पुरसोज आवाज सुनने का मौका मिला।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित