
न्यूयार्क। सिखों की पगड़ी के प्रति पश्चिमी देशों की प्रतिक्रिया और 9:11 हमलों के बाद इस समुदाय की दशा का जिक्र करने वाली फिल्म टरबनोलॉजी यहां दो दिवसीय सिख अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में आकर्षण का केन्द्र रही।
सिख फिल्म समारोह के इस सातवें वर्ष में 50 फिल्में शामिल हुई। यहां दो दिनों में इतिहास, कला, राजनीति और समकालीन जीवन से जुड़ी इस समुदाय की 14 फिल्मों का प्रदर्शन किया। सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र का पुरस्कार ए वैरियर्स रिलीजन को मिला। इसके निर्देशक मनी अमर ने दक्षिण एशियाई युवकों के गिरोह और युवाओं की हिंसा का चित्रण किया है। वैंकूअर में पले बढ़े अमर ने बताया, लेकिन वास्तव में शांति के लिए लड़ना चाहता हूं। संयुक्त राष्ट्र में भारतीय दूत के रूप में नियुक्त हरदीप सिंह इस मौके पर वहां पुरस्कार प्रदान करने गए थे। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय को यहां और भारत में इनके कठिन परिश्रम और प्रतिबद्धता के लिए माना जाता है।