कॉमेडी करना चाहते हैं अर्जुन

कॉमेडी करना चाहते हैं अर्जुन

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने कहा है कि अब वह हास्य प्रधान फिल्मों में काम करना पसंद करते हैं। अर्जुन शुरुआत में बॉलीवुड में गंभीर किरदार निभाया करते थे। ओम शांति ओम, रॉक ऑन या फिर डॉन कुछ ऐसी फिल्में हैं, जिसमें वह गंभीर भूमिकाओं में पर्दे पर दिखे थे।

अब अर्जुन पर्दे पर लोगों को हंसाते नजर आएंगे। आगामी फिल्म हाउसफुल में उनका किरदार कुछ ऐसा ही होगा। उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म के जरिए दर्शकों को अपनी कला का दूसरा पक्ष दिखाएंगे।

फिल्म का निर्देशन साजिद खान कर रहे हैं वहीं निर्माण साजिद नाडियावाला कर रहे हैं। फिल्म में अर्जुन के अलावा अभिनेता अक्षय कुमार, रीतेश देशमुख, दीपिका पादुकोण, लारा दत्ता, बोमन ईरानी और जिया खान जैसे कलाकार दिखेंगे।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित