
दिल्ली। बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत अब भी टोरंटो के व्यापारी ईलेश परुजनवाला के साथ अपने संबंधों को लेकर गंभीर हैं। एनडीटीवी इमेजिन के एक सूत्र ने दोनों में अलगाव की बात को नकार दिया है।
इमेजिन के एक सूत्र ने कहा, राखी इलेश से अलग नहीं हो रही हैं। यह जोड़ा अब भी साथ है। सूत्र का कहना है कि यह केवल मीडिया की उछाली हुई बात है जिसे जबरदस्ती तूल दिया जा रहा है। रियलिटी शो स्वयंवर में राखी और इलेश की सगाई हुई थी। यद्यपि राखी सावंत ने हाल ही में कहा था कि वह एनडीटीवी इमेजिन के शो पति पत्नी और वो में एक छोटे बच्चे के डायपर बदलने और उसे लोरियां सुनाने के बाद से शादी और मां बनने के विचार से घबराई हुई हैं।
सोमवार को मीडिया में खबरें आई कि इलेश से न सुलझ सकने वाले मतभेद के बाद राखी ने तय किया है कि वह उनसे विवाह नहीं करेंगी।