राखी ने घर के लिए बनाए 10 नियम

राखी ने घर के लिए बनाए 10 नियम

गोवा। बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत ने रियलिटी शो पति पत्‍‌नी और वो के लिए गोवा में बनाए गए सेट स्थित अपने घर आने वालों के लिए 10 नियम बनाए हैं।

यहां वह कनाडा के अपने मंगेतर इलेश पारूजनवाला के साथ अभिभावक की भूमिका में हैं। एनडीटीवी इमेजिन पर 28 सितंबर से प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम में राखी और इलेश बच्चों की देखभाल करते नजर आएंगे।

गोवा के केंडोलिम में राखी के बंगले में प्रवेश करते ही दरवाजे के बाहर एक बोर्ड पर सूचना चिपकी हुई है कृपया अपने जूते निकालकर आएं।

राखी सावंत ने अपने कमरे में एक कागज पर इलेश और स्वयं के लिए 10 नियम लिख रखे हैं। इन नियमों में मुख्य रूप से किसी भी पालतू जानवर को घर में लाने की अनुमति नहीं, कोई नकारात्मक बातचीत नहीं, सुबह और शाम को भोजन से पहले प्रार्थना, एक दूसरे का सम्मान करना, घर को साफ सुथरा रखना, सुबह उठकर बिस्तर व्यवस्थित करना, मिलकर घर का काम करना, मेहमानों का सम्मान करना और गाली न देना, धूम्रपान या शराब पर पाबंदी आदि शामिल है।

एनडीटीवी इमेजिन के शो पति पत्नी और वो केतहत राखी और इलेश अन्य चार सेलेब्रिटी जोड़ों ेके साथ यहां अलग-अलग घरों में रह रहे हैं। इस कार्यक्रम का प्रसारण 28 सितंबर से किया जाएगा।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित