
नई दिल्ली। टेलीविजन रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी-लेवल 2 की प्रतिभागी और गायिका अनुष्का मनचंदा ने कहा कि इस कार्यक्रम ने उन्हें अनुशासन में रहना सिखाया है।
अनुष्का ने कहा, मैं पहले अनुशासित नहीं थी। शायद इसकी वजह मेरा करियर था लेकिन अब मैं सुबह चार बजे उठ जाती हूं और रात नौ बजे तक सो भी जाती हूं। कार्यक्रम के संबंध में अनुष्का ने कहा, मैं काफी थक जाती हूं लेकिन यह रोमांच से भरा शो है।
उल्लेखनीय है कि खतरों के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय शो फियर फेक्टर का देशी रूप है। इसकी शूटिंग केपटाउन में हो रही है। कार्यक्रम की मेजबानी अभिनेता अक्षय कुमार कर रहे हैं।