वैरायटी पत्रिका की कामयाब महिलाओं में लवलीन टंडन

वैरायटी पत्रिका की कामयाब महिलाओं में लवलीन टंडन

मुंबई। ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त करने वाली फिल्म स्लमडॉग मिलिनेयर की कास्टिंग निर्देशक लवलीन टंडन को वैरायटी पत्रिका ने कामयाब महिलाओं की सूची में शामिल किया है।

पत्रिका ने लवलीन को वूमेंस इम्पैक्ट रिपोर्ट की उन 50 महिलाओं में शामिल किया गया है जिन्होंने इस साल एक असाधारण वर्ष का अनुभव लिया है। मध्यरात्रि में बधाई के लिए अभिनेता अनिल कपूर का फोन आने के बाद ही टंडन को इस सम्मान की जानकारी मिली। टंडन ने कहा, अनिल ने मुझसे पूछा कि क्या मैंने उस पत्रिका को देखा है। उन्होंने मुझसे कहा कि वैरायटी पत्रिका के आवरण पृष्ठ पर साल की एक कामयाब महिला के बतौर मेरा फोटो दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनके पास पत्रिका की दो प्रतियां हैं जिनमें से एक प्रति वह मुझे भेज रहे हैं। वैरायटी की कामयाब महिलाओं की बिलो द लायनर्स श्रेणी में टंडन का नाम है। इस श्रेणी में उन्हें फैशन डिजायनर कैथरीन मेरी थोमस और जैनी ब्रायंट के साथ शामिल किया गया है।

टंडन अगले गुरुवार को आयोजित होने वाले वैरायटी सम्मान समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगी। वह इंग्लैंड की महारानी और उनके पति ईडनबर्ग के राजा से मुलाकात करेंगी। उन्होंने कहा, मुझे 13 अक्टूबर को महारानी एलीजाबेथ और बकिंघम महल के राजा ने आमंत्रित किया है। मैं इस अवसर को खोना नहीं चाहती।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित