जूलिया से नहीं हुई मुलाकात: शर्मिला टैगोर

जूलिया से नहीं हुई मुलाकात: शर्मिला टैगोर

मुंबई। अभिनेत्री शर्मिला टैगोर मीडिया की उन खबरों को लेकर नाराज हैं जिसमें कहा गया है कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान सहित उनके परिवार ने हॉलीवुड की स्टार जूलिया रॉब‌र्ट्स के साथ मुलाकात की।

उल्लेखनीय है कि जूलिया अभी हरियाणा स्थित पटौदी परिवार के पूवर्र्जो के पटौदी पैलेस में ठहरी हुई हैं। वह अपनी आगामी फिल्म इट,प्रे,लव की शूटिंग के लिए पटौदी के एक आश्रम में आई हैं। पटौदी पैलेस को एक हेरिटेज होटल में तब्दील कर दिया गया है क्योंकि ऑस्कर विजेता अभिनेत्री अपने तीन बच्चों के साथ यहां रह रही हैं। खबरें आई थी कि पूर्व क्रिकेटर टाइगर पटौदी, उनकी पत्नी शर्मिला टैगोर और सैफ अली खान तथा सोहा अली खान सहित परिवार के तीन बच्चों ने सप्ताहांत में पटौदी पैलेस जाकर जूलिया के साथ डिनर किया था।

शर्मिला ने कहा कि जूलिया के साथ पटौदी परिवार की मुलाकात और डिनर की खबरें झूठी हैं। पटौदी पैलेस के मालिक शर्मिला के पति मंसूर अली खान पटौदी हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित