
नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म बारह आना आठ अक्टूबर से शुरू हो रहे शिकागो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में दिखाई जाएगी। निर्देशक राज मेनन की फिल्म बारह आना 20 मार्च को प्रदर्शित हुई थी। इस हास्य प्रधान फिल्म में मुख्य भूमिका नसीरुद्दीन शाह, विजय राज और अर्जुन माथुर ने निभायी है।
बीबीसी ने मेनन के हवाले से कहा, शिकागो फिल्म समारोह एक अहम अमेरिकी फिल्म महोत्सव है इसलिए इसमें चुना जाना बड़ी चीज है। मुझे उम्मीद है कि वहां कुछ ऐसे लोग इस फिल्म को देखेंगे, जिससे ये और आगे जा सके।
शिकागो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में बारह आना विश्व सिनेमा की श्रेणी में दिखाई जाएगी। इसके बाद यह न्यूजर्सी, सिएटल और न्यूयार्क में दिखाई जाएगी।