अभिनय मेरा जुनून है: हिमेश

अभिनय मेरा जुनून है: हिमेश

नई दिल्ली। गायक और अभिनेता हिमेश रेशमिया का कहना है कि बतौर अभिनेता वह खुद को साबित करेंगे।

हिमेश ने कहा, इस समय मेरा जुनून अभिनय है क्योंकि मैं खुद को साबित करना चाहता हूं। दो फिल्में करने के बाद भी बहुत लोग कह रहे हैं कि संगीत के बजाय मैं अभिनय क्यों कर रहा हूं। उन्होंने कहा, जब मैं संगीतकार से गायक बना था तो भी लोगों की कुछ इसी तरह की राय थी। मुझे एक बार फिर साबित करना है कि मैं अभिनय कर सकता हूं।

हिमेश ने कहा, मेरे खुद के परिवार में ही बहुत लोग कहते हैं कि मुझे अभिनय नहीं करना चाहिए। परंतु मैं जानता हूं कि अभिनय मुझमें है और मैं खुद को साबित करूंगा।

गौरतलब है कि अब तक दो फिल्म आपका सुरूर और कर्ज में काम कर चुके हिमेश की नई फिल्म रेडियो रिलीज होने वाली है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित