आइटम गर्ल नहीं हैं प्रीति जिंटा: निर्देशक

आइटम गर्ल नहीं हैं प्रीति जिंटा: निर्देशक

मुंबई। फिल्म मैं और मिसेज खन्ना से अपने निर्देशन पारी की शुरुआत करने जा रहे प्रेम आर. सोनी का कहना है कि उनकी इस फिल्म में अभिनेत्री प्रीति जिंटा आइटम गर्ल नहीं हैं बल्कि एक छोटी सी भूमिका में है।

सोनी ने कहा, मुझे आइटम गर्ल या आइटम सांग से कोई से कोई आपत्ति नहीं है। परंतु मेरी इस फिल्म में प्रीति को आइटम गर्ल कहना उचित नहीं होगा। इस फिल्म में प्रीति पर एक गाना फिल्माया गया है। सोनी का कहना है कि फिल्म में प्रीति हसीन जगमगिया की भूमिका में हैं।

गौरतलब है कि मैं और मिसेज खन्ना में सलमान खान और करीना कपूर अहम भूमिकाओं में हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित