सैफ फिल्मोत्सव में होगी रजत कपूर की फिल्में

सैफ फिल्मोत्सव में होगी रजत कपूर की फिल्में

मुंबई। न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित साउथ एशियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (सैफ) में प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशन की दो फिल्मों फैट्सो और रात गयी बात गयी का प्रदर्शन होगा।

गौरतलब है कि रजत कपूर निर्देशित फैट्सो का इस फिल्म समारोह में रेड कारपेट प्रीमियर होगा और सौरभ शुक्ला निर्देशित रात गयी बात गयी का प्रदर्शन कंपिटिशन कैटेगरी में किया जाएगा। सैफ फिल्मोत्सव आगामी 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक न्यूयॉर्क में आयोजित होगा। फैट्सो रोमांटिक कॉमेडी है। इसमें रणबीर शौरी, गुल पनाग, पूरब कोहली केंद्रीय भूमिकाओं में हैं। रजत कपूर की यह चौथी फिल्म है। इसके पहले वे रघु रोमियो, मिक्स्ड डबल्स और मिथ्या जैसी चर्चित फिल्में बना चुके हैं। प्रीमियर में फिल्म के कलाकारों सहित निर्माता प्रीतीश नंदी, निर्देशक रजत कपूर और सौरभ शुक्ला शिरकत करेंगे। फैट्सो आगामी जनवरी में पूरे विश्व में एक साथ प्रदर्शित होगी, जबकि सौरभ शुक्ला की रात गयी बात गयी 11 दिसंबर को प्रदर्शित हो रही है। इसमें रजत कपूर, विनय पाठक, रणबीर शौरी, मकरंद देशपांडे और नेहा धूपिया ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित