
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान चेतन भगत की किताब फाइव प्वाइंट समवन पर आधारित राजकुमार हीरानी की चिर प्रतीक्षित फिल्म 3 इडियट्स की शूटिंग निपटा चुके हैं और स्वीकार करते हैं कि वह यह सोचकर घबराए हुए हैं कि इस फिल्म के प्रति दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसी रहेगी।
आमिर ने अपने ब्लॉग आमिर खान डॉट कॉम/ब्लॉग पर लिखा है, पिछले हफ्ते 3 इडियट्स के काम की वजह से काफी व्यस्त रहा हूं। फिल्म के अंतिम गीत की शूटिंग पूरी हो गई है। मुझे लगता है कि हम जैसी फिल्म बनाना चाहते थे वैसी बना सके हैं। आने वाले कुछ सप्ताहों में मैं आपको फिल्म के संबंध में और भी बताऊंगा। फिल्म 3 इडियट्स के निर्माता विधु विनोद चौपड़ा हैं। आमिर के साथ शरमन जोशी, आर. माधवन, करीना कपूर और मोना सिंह भी फिल्म में नजर आएंगे।