सलमान ने किया सोनी से वादा

सलमान ने किया सोनी से वादा

मुंबई। हाल ही में प्रदर्शित फिल्म मैं और मिसेज खन्ना को लोगों की सामान्य प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने निर्देशक प्रेम आर.सोनी से उनकी अगली फिल्म में काम करने का वादा किया है।

सलमान ने सोनी की योग्यता में यकीन करते हुए एक पारिवारिक आयोजन में सोनी से कहा है, इस बात से कोई मतलब नहीं है किलोगों का मैं और मिसेज खन्ना के विषय में क्या कहना है, मैं आपकी अगली फिल्म में भी काम करूंगा।

सोनी सलमान के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। वह कहते हैं, फिल्म मैं और मिसेज खन्ना को दर्शकों की जिस तरह की प्रतिक्रिया मिली उससे मेरी आने वाली फिल्मों की घोषणा प्रभावित हुई है। इस फिल्म को मिली लोगों की प्रतिक्रिया से ऐसा लगता है जैसे यह दुनिया में अब तक बनी फिल्मों में सबसे खराब फिल्म है। मैं लोगों की फिल्म के प्रति नाराजगी को महसूस कर सकता हूं।

सलमान ने मैं और मिसेज खन्ना में अपना पूरा विश्वास जताया है। सोनी कहते हैं, सलमान मेरी फिल्मों और उनमें स्वयं के किरदार पर पूरी तरह विश्वास करते हैं।

फिल्म मैं और मिसेज खन्ना को यहां दर्शकों की जैसी भी प्रतिक्रिया मिली हो लेकिन ऑस्ट्रेलिया में इस फिल्म को सराहा गया है। फिल्म का कुछ हिस्सा ऑस्ट्रेलिया में फिल्माया गया था।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित