गुलजार को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

गुलजार को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

नई दिल्ली। ऑस्कर विजेता गुलजार को सिनेमा जगत में उनके योगदान के लिए 11वें ओसियान सिने फिल्म समारोह में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2009 से सम्मानित किया जाएगा। गुलजार को यह पुरस्कार राजधानी में 24 अकतूबर को उद्घाटन समारोह में दिया जाएगा।

ओसियान की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि यह पुरस्कार गुलजार की रचनात्मकता और मनोरंजन जगत को उनके योगदान का सम्मान है जो सांस्कृतिक भाषाई और अन्य सीमाओं से परे है।

विमल राय की फिल्म बंदिनी के गीत मोरा गोरा रंग लई ले से प्रसिद्धि पाने वाले गुलजार मुसाफिर हूं यारो (परिचय), तेरे बिना जिन्दगी से कोई (आंधी), मेरा कुछ सामान (इजाजत) और तुझसे नाराज नहीं जिन्दगी (मासूम) जैसे यादगार गीत लिखने के लिए जाने जाते हैं।

हाल ही में धूम मचाने वाले उनके गीतों में कजरारे अमिताभ बच्चन अभिनीत बंटी और बबली बीड़ी जलाई ले (ओमकारा) और स्लमडॉग मिलेनियर का गीत जय हो शामिल है जिसने इस साल का ऑस्कर जीता।

गुलजार ने आंधी, परिचय, मौसम और माचिस जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है। गुलजार सिनेमा हस्ती ही नहीं, बल्कि जाने माने कवि भी हैं जिन्हें 2002 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

पिछले साल लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार वरिष्ठ फिल्म निर्माता मृणाल सेन को मिला था।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित