चर्चित हस्तियों के सामान की ऑनलाइन नीलामी

चर्चित हस्तियों के सामान की ऑनलाइन नीलामी

नई दिल्ली। फिल्म उद्योग, खेल जगत और अन्य क्षेत्रों की नामी हस्तियों के निजी यादगार सामान की ऑनलाइन नीलामी में भारतीय लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के एक प्रशंसक ने तो उनका उपयोग किया हुए तौलिए को पाने के लिए ऑनलाइन नीलामी में एक लाख रुपये की बोली लगाई।

ईबे की वरिष्ठ प्रबंधक दीपा थॉमस ने कहा, आजकल लोग इस तरह का सामान काफी खरीद रहे हैं। इसके कई कारण है। कुछ लोग इन सामानों को इसलिए खरीदते हैं क्योंकि इन्हें दोबारा बेचने पर अच्छी कीमत मिल जाती है तो कुछ केवल इसलिए बोली लगाते हैं क्योंकि वह उस हस्ती के प्रशंसक होते हैं। जबकि कुछ लोग इन वस्तुओं को दान में देने के लिए खरीदते हैं। थॉमस कहती हैं कि साल 2005 से लोगों में बड़ी हस्तियों की यादगार वस्तुओं के प्रति उत्सुकता पैदा हुई थी। सलमान खान के एक प्रशंसक ने उनकी उपयोग की हुई तौलिया के लिए एक लाख रुपये दिए थे। थॉमस कहती हैं कि 2005 से शुरू हुई यह ऑनलाइन नीलामी अब बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि सामान की कीमत उसकी दुर्लभता और उससे जुड़ी हस्ती के आधार पर निर्धारित की जाती है। उन्होंने बताया कि साल 2005 से 2008 के बीच हस्तियों के सामान की नीलामी से ईबे ने कुल 1.8 करोड़ रुपये कमाए हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित