जॉन के लिए चुनौती है 1:800 लव : टायरवाला

जॉन के लिए चुनौती है 1:800 लव : टायरवाला

मुंबई। निर्देशक अब्बास टायरवाला का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म 1:800 लव अभिनेता जॉन अब्राहम के लिए अब तक की सबसे बड़ी चुनौती है।

इस फिल्म में जॉन के साथ अभिनेत्री व टायरवाला की पत्‍‌नी पाखी भी अहम भूमिका में हैं। टायरवाला ने कहा, यह फिल्म कलाकारों के लिए बड़ी चुनौती है। इसमें जॉन और पाखी के संबंधों का पूरा ताना-बाना टेलीफोन पर बातचीत के जरिए ही बुना जाता है। ऐसी स्थिति में अभिनय करना कठिन है।

टायरवाला ने पाखी के बारे में कहा, वह एक अभिनेत्री हैं लेकिन मेरी पत्‍‌नी भी हैं। पाखी ने पूरी तरह से वही किया, जिसकी हमें उम्मीद थी।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित