
नई दिल्ली। बाल गायक हेमंत बृजवासी संगीत कार्यक्रम हीरो होंडा सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प के विजेता बन गए हैं। शनिवार देर रात एक रंगारंग कार्यक्रम में हेमंत को विजेता घोषित किया गया।
हेमंत को कुल 1,535,380 मत प्राप्त हुए। मुंबई के अंधेरी स्पोर्टस कम्पलेक्स में शनिवार रात एक रंगारंग कार्यक्रम में हेमंत को लिटिल चैम्प का ताज प्रदान किया गया।
टॉप थ्री में हेमंत के अलावा यथार्थ और श्रेयसी भट्टाचार्यजी भी थीं, लेकिन इन दोनों को पछाड़ कर हेमंत लिटिलि चैम्प बने। कार्यक्रम में बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां भी शामिल हुई थी।