गुलजार को ओसियान्स में लाइफटाइम पुरस्कार

गुलजार को ओसियान्स में लाइफटाइम पुरस्कार

नई दिल्ली। एशियाई व अरबी सिनेमा के वार्षिक ओसियान्स-सिनेफैन फिल्म फेस्टिवल में शनिवार की शाम वरिष्ठ फिल्मकार व गीतकार गुलजार को वर्ष 2009 के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस मौके पर गुलजार ने कहा, मैं ओसियान्स और सभी लोगों को इस सम्मान के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। सिनेमा की दुनिया में जिस रास्ते को मैंने तय किया है, वह वाकई बहुत सुंदर है। किसी भी व्यक्ति को इस तरह के सम्मान की जरूरत होती है, क्योंकि ये पुरस्कार किसी कलाकार को रचनात्मक संतोष प्रदान करते हैं। इन तमाम वर्षो के दौरान मंने अपने काम को पूरी ईमानदारी के साथ किया है और आगे भी मैं इस दुनिया को अपना सर्वोत्तम देता रहूंगा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने समारोह के उद्घाटन के मौके पर गुलजार को यह पुरस्कार प्रदान किया।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित