नियमों को बदल कर खुश हूं मैं: अमोल गुप्ते

नियमों को बदल कर खुश हूं मैं: अमोल गुप्ते

नई दिल्ली। फिल्म तारे जमीन पर के जरिए आमिर खान के लिए निर्देशन का मार्ग प्रशस्त करने वाले अमोल गुप्ते का कहना है कि वह बॉलीवुड में बाहरी आदमी ही बने रहेंगे।

11वें ओसियान फिल्मोत्सव से इतर गुप्ते ने कहा, मैं कभी फिल्मोद्योग में नहीं आना चाहता था, लेकिन अब मैं इसका हिस्सा हूं। मैं बाहरी व्यक्ति हूं और यही बना रहना चाहता हूं। एक यही तरीका है, जिसके जरिए विभिन्न तरीके से काम कर सकूंगा। मैं बाहर रहकर ही काम करूंगा।

आमिर से मुलाकात के पहले तारे जमीन पर के लिए गुप्ते ने कई साल तक काम किया और उस वक्त उनका उनसे झगड़ा हो गया, जब उन्होंने इसे अपने निर्देशन की फिल्म बताने का निर्णय किया। आमिर ने इस फिल्म का निर्माण भी किया था। मगर पटकथा लेखक, अभिनेता और निर्देशक ने बीती ताहि बिसार कर आगे बढ़ने का निर्णय किया।

गुप्ते ने कहा, मैं बेहद खुश हूं कि मैंने नियमों को बदल दिया। मेरी फिल्म में बिना हीरोइन के आमिर काम करने के लिए तैयार हो गए और इस फिल्म का मुख्य किरदार एक बच्चा था। उन्होंने उनकी अगली परियोजना स्टेनली का डब्बा पर काम शुरू कर दिया है और उनका मानना है कि लीक पर चलना फिल्मोद्योग की सबसे बड़ी जरूरत है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:4.5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित