3 इडियट्स में आमिर का खास लुक

3 इडियट्स में आमिर का खास लुक

लगभग एक साल पहले फिल्म गजनी में आमिर खान एट पैक एब्स के साथ नजर आए थे। पर अब 3 इडियट्स में उनका लुक साधारण और लल्लू किस्म के युवक का है।

आमिर ने बताया कि वह 3 इडियट्स में रैंचो की भूमिका निभा रहे हैं, जिसका असली नाम रणछोड़दास श्यामलदास छांछड़ है। फिल्म में रैंचो और उसके दोस्तों- फरहान और राजू की कहानी है। आमिर ने बताया कि इस फिल्म के लिए हां कहने के बाद गजनी के लुक में मुझे देख कर राजकुमार हिरानी एकबारगी डर गए थे। उन्हें लगा था कि मैं 20 साल के रैंचो के रूप में सही लगूंगा कि नहीं? मैंने उन्हें आश्वस्त किया था कि छह महीने में रैंचो के लिए जरूरी काया बना लूंगा। बाद में पता चला कि स्वस्थ और सुडौल बनने से अधिक मुश्किल है कमजोर और सामान्य दिखना। मुझे शारीरिक के साथ दिमागी तौर पर भी मेहनत करनी पड़ी।

तारे जमीन पर के बाद गजनी और अब 3 इडियट्स में आमिर खान नए अंदाज और लुक में नजर आएंगे। फिल्म की थीम और कैरेक्टर के लिहाज से लुक बदलने पर आमिर खान बहुत जोर देते हैं।

अजय ब्रह्मात्मज

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(6) वोट का औसत

average:4.833334
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित