अब रितिक गाएंगे गाना

अब रितिक गाएंगे गाना

बॉलीवुड में अभिनय में हाथ आजमाने के बाद कलाकारों को गाने का शौक चढ़ता है। हालांकि यह शौक कोई नया नहीं है। पहले भी कई सितारे अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, आमिर खान, शाहरूख खान, माधुरी दीक्षित जैसे सरीखे अभिनेता अपने इस शौक को अंजाम दे चुके हैं। अब बारी रितिक रोशन की है। लेकिन वे अकेले गाना नहीं गाएंगे। इसमें उनका साथ देंगी पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन। संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म गुजारिश में यह जोड़ी गाना गाएगी। गाने को खुद भंसाली रिकार्ड कराएंगे।

ऐश्वर्या फिल्म जोश में शाहरूख के साथ अपुन बोला तू मेरी लैला गाना.. पहले भी गा चुकी हैं लेकिन रितिक पहली बार गाते हुए सुने जाएंगे। इस फिल्म में रितिक ने एक विकलांग की भूमिका में हैं और ऐश्वर्या उनकी नर्स बनी हैं। जो शादीशुदा होने के बावजूद उसे चाहने लगती है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित