अलादीन के आलोचकों पर बरसे बिग बी

अलादीन के आलोचकों पर बरसे बिग बी

नई दिल्ली। अलादीन फिल्म में बिग बी यानी अमिताभ बच्चन द्वारा निभाई गई जिन्न की भूमिका को लेकर मीडिया में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस पर अमिताभ ने फिल्म के आलोचकों से पूछा है कि क्या उन्होंने अपने असली जीवन में कोई जिन्न देखा है?

अमिताभ ने लिखा है, कई आलोचक यह कहने से भी नहीं चूके कि अमिताभ द्वारा निभाई बुद्धिमान जिन्न की भूमिका अति नाटकीय और दिखावे वाली है। यह सब विदेशी जैकेट, काजल लगी आंखों और चाल-ढाल के संदर्भ में कहा गया है, जो उनके अनुसार जिन्न की तरह की नहीं है।

अमिताभ ने अपने ब्लाग पर लिखा है अलादीन को कोई उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है और इसके पक्ष में कोई रिपोर्ट भी नहीं आ रही है। उन्होंने लिखा है, समीक्षाओं के बाद फिल्म को तरह-तरह की रेटिंग मिलीं और विभिन्न टिप्पणियां आई। मुझे मीडिया में कई इतनी रुचिकर टिप्पणियां पढ़ने को मिलीं, जिन पर स्वत: ही मेरा ध्यान गया।

अमिताभ ने लिखा है, मैं इन टिप्पणियों का प्रतिवाद नहीं करना चाहता, लेकिन मेरे दिमाग में इसे पढ़ कर सिर्फ एक प्रश्न कौंधा। मैं पूछना चाहता हूं कि इनमें से कितने लोगों ने वास्तविक जिंदगी में जिन्न देखा है, जो यह कहने के अधिकारी हैं कि जिन्न कैसा दिखना चाहिए।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित