शाहरुख ने बढ़ाई हॉफ मैराथन की रौनक

शाहरुख ने बढ़ाई हॉफ मैराथन की रौनक

नई दिल्ली। राजधानी में रविवार को आयोजित दिल्ली हॉफ मैराथन में हिस्सा लेने वाले लोगों की खुशी का उस समय ठिकाना नहीं रहा, जब बॉलीवुड सुपरस्टार और एयरटेल के ब्रांड एम्बेस्डर शाहरुख खान सबके साथ घुलते-मिलते हुए दौड़ में शामिल हुए।

दौड़ के दौरान शाहरुख की मौजूदगी ने कुछ लोगों को इस कदर खुश कर दिया कि उन्होंने दौड़ना छोड़कर शाहरुख को देखना शुरू कर दिया। शाहरुख इस आयोजन को सफल बनाने के लिए राजधानी आए थे।

रामकृष्ण पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्र प्रेम कुमार ने कहा, यह मेरे जीवन का सबसे महान क्षण है। मैंने शाहरुख को छुआ। इस दौर में हिस्सा लेने के लिए मैंने आज ट्यूशन छोड़ दिया था।

दिल्ली की एक कंपनी में कार्यरत समीता वर्मा ने कहा, मैं सुबह छह बजे से ही अपने पति के साथ यहां आ गई थी। हम शाहरुख का ऑटोग्राफ चाहते थे। शाहरुख अगर मेरे साथ एक मिनट भी दौड़ लेते तो मैं दौड़ पूरी कर लेती।

अपनी मौजूदगी से प्रशंसकों को इस कदर खुश देख शाहरुख भी काफी खुश हुए। उन्होंने कहा, मैं बहुत खुश हूं। इस तरह के आयोजन लोगों को आपस में जोड़ते हैं। खेल बहुत जरूरी है और लोगों को इसके लिए समय निकालना चाहिए।

इस दौड़ में शाहरुख के अलावा फिल्म अभिनेता राहुल बोस, पूरब कोहली और गुजरे जमाने की अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने भी हिस्सा लिया।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:4
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित