चार-पांच घंटे लगते थे पा के मेकअप में: अमिताभ

चार-पांच घंटे लगते  थे पा के मेकअप में: अमिताभ

मुंबई। अमिताभ बच्चन  अपनी नयी फिल्म पा में पोजेरिया  बीमारी से ग्रस्त बच्चे  की भूमिका निभा रहे हैं। इस बीमारी में दस-बारह साल का बच्चा साठ-सत्तर का लगने  लगता  है। इसमें शारीरिक उम्र तेजी से बढ़ती है। बल्कि  निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन  अपने बेटे अभिषेक बच्चन के बेटे की भूमिका निभा रहे हैं। वे इस रोग से ग्रस्त हैं और उनकी उम्र तेजी से बढ़ती है। अमिताभ बच्चन  को उम्रदराज  दिखाने के लिए विशेष मेकअप का करना पड़ा था। इसके लिए हॉलीवुड  से ऑस्कर  विजेता मेकअप आर्टिस्ट क्रिस्तियान को बुलाया गया था। उन्होंने पा के विशेष किरदार के लिए यह लुक तैयार किया। अमिताभ बच्चन  ने दैनिक जागरण को बताया किइस मेकअप को करने में चार-पांच घंटे लगते  थे और मेकअप उतारने में डेढ़-दो घंटे लगते थे। इस फिल्म की शूटिंग और मेकअप का अनुभव मेरे लिए बिल्कुल नया और अलग रहा। इसे प्रोस्थेटिक मेकअप कहते हैं। इसमें आर्टिस्ट का चेहरा बदल जाता है। अमिताभ बच्चन  इस फिल्म के प्रति काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग  पर जिक्र किया है कि यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा भी इस फिल्म के फ‌र्स्ट लुक को देखकर दंग  रह गए। सभी का मानना है कि पा नए मानदंड स्थापित करेगी।

-अजय ब्रह्मात्मज

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:4.666666
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित