एनटी रामाराव की भूमिका निभाएंगे शत्रुघ्न

एनटी रामाराव की भूमिका निभाएंगे शत्रुघ्न

नई दिल्ली। अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने राम गोपाल वर्मा की नई फिल्म रक्त चरित्र में दिवंगत तेलगू नेता एन टी रामा राव की भूमिका निभाने के लिए अपनी अलग पहचान वाली मूंछें मुंडा ली है। शायद यह पहला मौका होगा जब यह अभिनेता बिना मूंछों के बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे।

सिन्हा ने बताया, जब निर्देशक ने मुझसे कहा कि ऐसा करना इस किरदार के लिए बहुत जरूरी है, तब मैंने भारी मन से यह काम किया।

बिहार के पटना साहिब क्षेत्र से भाजपा सांसद शॉटगन ने इस फिल्म में अपनी भूमिका पर ध्यान देने के लिए राजनीति से एक अंतराल लिया है। लेकिन झारखंड के आगामी विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के कार्य में उतरने के लिए उनकी समय पर इस शूटिंग को पूरा करने की योजना है।

कालीचरण, काला पत्थर, दोस्ताना, क्रांति और शान जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने वाले सिन्हा इस बहुभाषी फिल्म में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। उनका किरदार अभिनेता से राजनेता बने तेलगू देशम पार्टी के पूर्व प्रमुख एनटी रामा राव को पर्दे पर उतारने का है। उन्होंने कहा,यह एक बड़ी चुनौती है और मैं इस किरदार के साथ न्याय करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित