
लंदन। बीटल्स बैंड के एक सदस्य जार्ज हैरीसन का लिखा जो अधूरा गीत खो गया था, उसे आखिरकार 40 वर्षों बाद पूरा कर लिया गया है।
सूत्रों के अनुसार हैरीसन ने 1960 के दशक में साइलेंस नाम के गीत की प्रथम 10 पंक्तियां एक रद्दी कागज पर लिखी थी। हालंाकि हैरीसन का 2001 में निधन हो चुका है। खबर के मुताबिक इस अधूरे गीत को लेखक हंटर डेवियस को 1968 में दिए जाने से पहले यह अबे रोड स्थित स्टूडियो में धूल फांक रहा था।
गौरतलब है कि इस गीत को उस वक्त तक नजरअंदाज किया गया, जब तक कि बीबीसी रेडियो के पर स्पेंसर लेघ ने इस गीत को समकालिक लेखक डीन जॉनसन से पूरा करने का आग्रह किया। इस गीत के बारे में पहले तो यह माना गया कि यह प्रेम पर आधारित है लेकिन अब यह माना जा रहा है कि हैरीसन के अपने बैंड के सहकर्मी जॉन लेनन के साथ असमान्य रिश्ते के संबंध में यह गीत है।