लिज हर्ले करेंगी फिल्मों में वापसी

लिज हर्ले करेंगी फिल्मों में वापसी

लंदन। हॉलीवुड की अभिनेत्री और मॉडल एलिजाबेथ हर्ले ने भले ही फिल्मों में अभिनय को लेकर तौबा कर ली हो लेकिन फिल्मों के प्रति उनकी दीवानगी कम नहीं हुई है। अब वह फिल्मों में वापसी को लेकर बेकरार हैं।

हर्ले (44) ने अपने पूर्व प्रेमी स्टीव बिंग के बेटे डेमियन को जन्म देने के बाद फिल्मों से हमेशा के लिए तौबा करने की बात कही थी। लेकिन वह फिल्मों में अपनी दूसरी पारी शुरु करने के लिए अब तैयार हैं।

हर्ले ने कहा मैंने कहा था कि मैं अधिक फिल्में नहीं करुंगी क्योंकि अपने बेटे के साथ पूरा समय बिताना चाहती थी लेकिन अब मैं उम्मीद कर रही हूं कि अगले वर्ष मैं कोई फिल्म करुंगी। हर्ले ने कहा कि उनका बेटा उनसे बहुत प्यार करता है। हर्ले ने आने वाली एनिमेटेड फिल्म द वाइल्ड बंच में अपनी आवाज दी है।

हर्ले आस्टिन पावर की 90 के दशक की फिल्मों के चलते सुर्खियों में आई थी लेकिन एक अभिनेत्री के तौर पर भाग्य ने हर्ले का उतना साथ नहीं दिया। मौजूदा समय में हर्ले भारतीय उद्योगपति अरुण नायर के साथ शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित