कॉमेडी फिल्मों से डरती है माही

कॉमेडी फिल्मों से डरती है माही

नई दिल्ली। फिल्म देव डी की अभिनेत्री माही गिल का कहना है कि उन्हें कॉमेडी फिल्में करने में डर लगता है। उनकी पांच फिल्में आने वाले समय में प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।

माही का कहना है, मैं कॉमेडी फिल्में करने से बहुत डरती हूं। मुझे हमेशा आश्चर्य होता है कि क्या मैं कभी ऐसा कर पाऊंगी या नहीं। लेकिन में एक न एक दिन कॉमेडी फिल्म में काम करने की कोशिश करना चाहती हूं। मैं अपनी सहूलियत के किरदारों से बाहर निकल कर कुछ ऐसे किरदार करना चाहती हूं जो मेरे लिए आसान नहीं हैं।

माही ने अपनी आने वाली फिल्मों पान सिंह तौमर, दबंग, भांग, सुरमई शाम और गुलाब गंज में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं की हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित