मम्मी मेरी प्रशंसक और पापा हैं आलोचक: रणबीर

मम्मी मेरी प्रशंसक और पापा हैं आलोचक: रणबीर

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महान कलाकारों और फिल्मकारों के परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि उनकी मां नीतू सिंह उनकी सबसे बड़ी प्रशंसक हैं जबकि पिता ऋषि कपूर सबसे बड़े आलोचक हैं।

अपने पिता के बारे में उन्होंने कहा, वह ऐसे शख्स हैं जो किसी भी विषय पर ईमानदारी से और सीधे बोलते हैं और वह किसी को बुरा लगने से डरते नहीं हैं क्योंकि वह अपने विचारों में बहुत सही होते हैं। मैं बहुत खुश हूं कि उनके जैसा व्यक्ति मेरी जिंदगी में है, जो मुझे बताते हैं कि कब मैंने बुरा काम किया और कब अच्छा काम किया है।

सांवरिया, बचना ए हसीनों और वेक अप सिड में अभिनय कर चुके रणबीर अब कॉमेडी फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी में कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म छह नवम्बर को प्रदर्शित होने जा रही है।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित