लेडी गागा बनी अजीबोगरीब स्टार

लेडी गागा बनी अजीबोगरीब स्टार

लंदन। अपने निराले फैशन अंदाज के लिए मशहूर पॉपस्टार लेडी गागा को सबसे अजीबोगरीब गायिका चुना गया हैं। उन्हें यह खिताब दिलाने में मदद की उनके पापारात्जी वीडियो ने।

उनकी अजीबोगरीब हरकतें तो देखिए.. इस वीडियो में गागा एक व्हीलचेयर पर बैठी हैं और गाने में कह रही हैं कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड का कत्ल कर चुकी हैं। एमटीवी के म्यूजिक वीडियो अवार्ड में वह खुद को फांसी लगाती दिखीं।

उनके क्रेजी स्टंटों ने उनके चाहने वालो को हमेशा हैरान किया है। यही कारण है कि म्यूजिक वीडियो वेबसाइट म्यूजू डॉट कॉम के एक सर्वे में उन्हें सबसे अजीबोगरीब फनकार चुना गया।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित