स्टीव और बाल्डविन करेंगे ऑस्कर की मेजबानी

स्टीव और बाल्डविन करेंगे ऑस्कर की मेजबानी

लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड अभिनेता स्टीव मार्टिन और एलेक बाल्डविन ऑस्कर पुरस्कार समारोह की मेजबानी करेंगे। यह घोषणा प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कारों के निर्माताओं ने की है। 64 वर्षीय मार्टिन इससे पहले भी दो बार ऑस्कर समारोह की मेजबानी कर चुके हैं पर 51 वर्षीय बाल्डविन पहली बार ऐसा करेंगे।

मार्टिन को उनकी कॉमेडी फिल्मों और हाल ही में शुरू किए गए लेखन कार्य के लिए जाना जाता है। जबकि बाल्डविन को हॉलीवुड में अलग-अलग तरह के काम करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने हाल ही में एक कॉमेडी धारावाहिक 30 रॉक से एक टेलीविजन प्रबंधकर्ता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की है।

दोनों अभिनेताओं ने हाल ही में फिल्म इट्स कॉम्पलिकेटेड में साथ में काम किया है। यह फिल्म इस साल के आखिर में प्रदर्शित होगी। फिल्म में मार्टिन और बाल्डविन एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी की भूमिका में हैं, जो मैरील स्ट्रीप द्वारा निभाए गए किरदार का प्रेम पाने के लिए एक-दूसरे से प्रतियोगिता करते हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित