पत्नी और बेटी के साथ फिल्म करेंगे अजय देवगन

पत्नी और बेटी के साथ फिल्म करेंगे अजय देवगन

भोपाल। बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने कहा है कि वह अपनी अभिनेत्री पत्नी काजोल एवं बेटी के साथ एक नई फिल्म पर काम कर रहे हैं और इसकी योजना अगले माह तैयार होने की उम्मीद है।

एक अग्रणी फैशन ब्रांड के प्रचार के सिलसिले में यहां आए अजय देवगन ने कहा, काजोल एवं अपनी बेटी के साथ एक नई फिल्म की योजना अगले महीने तक बनने की उम्मीद है। फिल्मकार प्रकाश झा की निर्माणाधीन फिल्म राजनीति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रकाश की इस फिल्म के बारे में कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगी।

भोपाल में उनके अनुभवों को लेकर पूछने पर एक्शन एवं कामेडी फिल्मों के इस बेहतरीन अदाकार ने कहा कि वह इससे पहले भी कई बार यहां आए हैं, लेकिन इस शहर की खूबसूरती को नजदीक से देखने का मौका नहीं मिला। यहां के लोग काफी अच्छे है और वे शूटिंग में कोई व्यवधान पैदा नहीं करते हैं।

एक्शन के बाद अब हास्य भूमिकाएं अधिक करने के संबंध पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा, ऐसा कुछ नहीं है। हाल ही प्रदर्शित मेरी सभी नई फिल्में अलग प्रकार की हैं। मुझे जो रोल अच्छा लगता है, उसे मैं करता हूं। वैसे भूमिका तो फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट पर निर्भर करता है।

अपने ड्रीम रोल के बारे में अजय ने कहा कि अभी कुछ सोचा नहीं है। फिल्म निर्माण पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि फिल्म प्रोडक्शन बिजनेस में उनका कोई दखल नहीं है..इसे काजोल ही देखती है।

उन्होंने कहा कि उनकी एक और नई फिल्म आ रही है, जिसमें वह सीबीआई अधिकारी की भूमिका में हैं।

लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(3) वोट का औसत

average:5
Saving...
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित